मौसम विभाग ने देहरादून जिले में तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गडूल ग्राम सभा में बरसाती नाले पर बना अस्थायी पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क बाजारों से टूट गया है।इसी को लेकर डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने जिला प्रशासन से बात कर मार्ग को सुचारू करने व नाले पर काम चलाऊ पुल बनाने की मांग की।बता दें बीते वर्ष सितंबर माह में आई आपदा की वजह से डोईवाला विधानसभा में भारी नुकसान हुआ था, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद भी विकास का पहिया पूरी तरह रुका हुआ है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र रावत ने कहा कि दो दिनों से हो रही तेज बारिश की वजह से कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिला प्रशासन से वार्ता कर रास्ता बनाने की मांग की है। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से रास्ता बनाया जा रहा है।डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि वह गडूल ग्राम सभा पहुंचे और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया। नदी के बहाव को डायवर्ट कराए जाने के साथ ही संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराया गया, ताकि कई गांवों का संपर्क जोड़ा जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

