हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में आज, 16 जुलाई 2026 को उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन में हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कांवड़ पटरी, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट तथा रोशनाबाद क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, आंवला, पीपल, कचनार और अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए

अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हरेला पर्व के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।


