ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल कोर्ट में सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब नाजिर ओम चौहान को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि उसके एनआई एक्ट के मामले में राजीनामा दाखिल कराने के लिए कोर्ट फीस के नाम पर 3,500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने सिविल जज जूनियर डिवीजन, बाजपुर न्यायालय परिसर में कार्रवाई करते हुए आरोपी नायब नाजिर ओम चौहान को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। वहीं, सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है और लोगों से भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री 1064 तथा व्हाट्सएप 9456592300 पर करने की अपील की है।

