गंगा की अविरल धारा के ठीक किनारे, नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग का खेल खेला जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण इस पूरे मामले पर कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। विभाग की इस अनदेखी और ढुलमुल रवैये को लेकर अब क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। ये तस्वीरें गवाह हैं उस काले खेल की, जो श्यामपुर के शांत और संवेदनशील इलाके में खेला जा रहा है। भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कोर्ट के आदेशों का डर है और न ही एनजीटी के कड़े नियमों का। गंगा के बेहद नजदीक, जहां किसी भी तरह के पक्के निर्माण की सख्त मनाही है, वहां रातों-रात कॉलोनियां काटने की तैयारी चल रही है।NGT का आदेश यह है कि यदि गंगा नदी के हाई फ्लड लेवल से 200 से 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नए स्थायी निर्माण या कमर्शियल एक्टिविटी पर पूरी तरह रोक है।नियम है कि बिना ले-आउट पास कराए और बिना रेरा रजिस्ट्रेशन के किसी भी कृषि भूमि पर प्लॉटिंग करना पूरी तरह गैर-कानूनी हैस्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अवैध धंधे की शिकायत कई बार HRDA के अधिकारियों से की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। कभी कभार एक छोटा-मोटा नोटिस भेजकर विभाग अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इस अवैध प्लॉटिंग को नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में यहां न सिर्फ पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा, बल्कि बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा भी कई गुना बढ़ जाएगा।स्थानीय निवासियो का कहना है कि हम सालों से यहां देख रहे हैं कि गंगा किनारे की जमीनों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। HRDA के अधिकारी सब जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठे हैं। जब गरीब आदमी एक कमरा बनाता है तो ये तोड़ने पहुंच जाते हैं, लेकिन बड़े-बड़े भू-माफियाओं पर इनकी बोलती बंद हो जाती है। हमारे क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है।इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर उठता है। क्या वाकई अधिकारियों को इस अवैध खेल की भनक नहीं है, या फिर भू-माफियाओं को किसी ऊंचे रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है? क्षेत्रवासियों का आक्रोश अब सड़कों पर उतरने को तैयार है, और देखना होगा कि इस खबर के बाद क्या HRDA की नींद टूटती है या फिर गंगा किनारे का यह अवैध साम्राज्य ऐसे ही फलता-फूलता रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

