हल्द्वानी पहुंचे स्वामी आनंद स्वरूप ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना को सनातन धर्म की आस्था पर प्रहार बताते हुए मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की। हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला बेहद गंभीर है और यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी हुई। स्वामी ने कहा कि अब तक केवल छोटे लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि असली और बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप था कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ बड़े लोगों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की लीपापोती नहीं होनी चाहिए, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के किसी वरिष्ठ न्यायाधीश की निगरानी में CBI से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

