लंढौरा कस्बे के वार्ड नंबर 7 से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से कुछ लोग आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से केमिकल युक्त कचरा, शैंपू, तेल और दवाई जैसी सामग्री लाकर गुज्जरवाड़ा कॉलोनी में डाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है और इस प्रदूषण से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का यह भी आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि जांच के लिए आने वाले अधिकारियों को भी वापस लौटा दिया जाता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह केमिकल कुआं खेड़ा, भगवानपुर और सिडकुल क्षेत्र से लाया जाता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

