Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हरेला पर्व पर जनपद में 30 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित

    कुंभ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए संचालित ‘हरित हरिद्वार’ कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260629-WA0169.mp4

    उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260629-WA0164.mp4

    बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं आगामी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने बताया कि हरेला पर्व के प्रथम दिवस 16 जुलाई को जनपद में 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही एक माह तक अभियान संचालित कर पौधों की अधिकतम जीवितता सुनिश्चित की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में बताया गया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें वन विभाग, कृषि, उद्यान, शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर निकाय, स्वास्थ्य, जल संस्थान, जल निगम, उद्योग विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया जाएगा। सभी विभागों को समयबद्ध रूप से अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

    डीएफओ ने निर्देश दिए कि पौधारोपण के लिए शासकीय कार्यालय परिसरों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, अस्पताल परिसरों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारों, नदियों एवं नालों के तटों, सामुदायिक भूमि तथा खाली सरकारी भूमि को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रत्येक पौधारोपण स्थल का विवरण, पौधों की संख्या, जिम्मेदार अधिकारी तथा जियो-टैगिंग का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा

    उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक सभी गड्ढों की खुदाई, जैविक खाद की व्यवस्था, पौधों का स्थलवार आवंटन, सिंचाई, ट्री-गार्ड एवं पौधों के परिवहन की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। इसके उपरांत 11 से 15 जुलाई तक सभी पौधारोपण स्थलों का सत्यापन, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा।

    बैठक में बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम 16 जुलाई को रोशनाबाद राजकीय परिसर, पथ वृक्षारोपण स्थल (गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने), नगर वन अथवा समिति द्वारा अनुमोदित अन्य स्थलों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह, युवा मंगल दल, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।

    डीएफओ ने कहा कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, पोस्टर-बैनर, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, स्थानीय मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक परिवार–दो पौधे’ अभियान संचालित कर प्रत्येक परिवार को पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ‘हरित हरिद्वार’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260629-WA0166.mp4

    इस अभियान में सभी विभागों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया गया डीएफओ ने स्पष्ट किया कि पौधारोपण के उपरांत पौधों की सुरक्षा, सिंचाई, निगरानी तथा मृत पौधों के स्थान पर पुनः पौधारोपण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। सभी पौधारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग, दैनिक प्रगति रिपोर्ट तथा त्रैमासिक जीवितता रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित की जाएगी, ताकि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने तथा हरेला पर्व को जनभागीदारी का पर्यावरणीय महाअभियान बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260629-WA0165.mp4

    बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता, परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल संस्थान विपिन चौहान, जिला जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    #bjpsarkar #haridwar #socialscan #uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Read More

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026
    Read More

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?