देहरादून में उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, कर्मचारी उत्पीड़न और प्रबंध न के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रेसवार्ता की। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सेवा देने वाले अतिथि और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वैधानिक देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर निगम अनावश्यक आयोजनों और योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है।उन्होंने कहा कि कई डिपो में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, लेकिन आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही डिपो संचालन, भंडारण और श्रमिक भुगतान में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए।कर्मचारी संघ ने मांग की कि लेवल-4 का प्रस्ताव जल्द स्वीकृत किया जाए, वर्ष 2014 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान तत्काल किए जाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

