हरिद्वार के सप्तऋषि घाट पर चौंकाने वाला वीडियो आया सामने। सेल्फी के चक्कर में गंगा पार गये युवकों को हाथियों के झुंड ने दौड़ाया।सप्तऋषि घाट पर गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश करने वाले छह युवकों की हरकत खतरनाक साबित हो गई। युवक गंगा स्नान के दौरान नदी के पार 8-10 हाथियों का झुंड देखते ही रोमांच में आ गए।झुंड में एक शिशु हाथी भी था, जिससे हाथियों की सतर्कता बढ़ गई। युवक सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए गंगा पार कर हाथियों के पास चले गए। हाथियों ने खतरा महसूस करते ही आक्रमक रुख अख्तियार किया।कुछ हाथी युवकों की ओर दौड़े तो वहां अफरातफरी मच गई। युवको ने अलग-अलग दिशाओं में भागकर जान बचाने की कोशिश की। दो युवक हाथियों के खासी नज़दीक आ गए, पर वे भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।घटनाक्रम का एक वीडियो किसी युवक ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया।पुलिस व वन विभाग ने युवकों को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और जान जोखिम में न डालें।

