Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका
    • कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन
    • भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!
    • आज फिर गरजा MDDA का बुलडोजर… लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई का इंतजार!
    • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम शिलापट्ट से गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म!
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की दो टूक—टीबी अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, रोज होगी मॉनिटरिंग
    • मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून; प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
    • आबकारी विभाग को किसी का डर नहीं, देहरादून में सबकी नाक के नीचे घोटाले को दिया अंजाम!
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
    उत्तराखण्ड खास ख़बर देश देहरादून राज्य समाचार

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJune 20, 2026Updated:June 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    28 फरवरी1996 में खत्म हुए उर्दू अनुवादक-कनिष्ठ लिपिक के पद, 2026 में भी नौकरी जारी.?

    देहरादून। उत्तराखंड में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे मुद्दों पर सरकार की सख्त कार्रवाई के बाद अब कथित “नौकरी जिहाद” का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य में 28 साल पुरानी नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। विकेश सिंह नेगी का आरोप है कि कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1994-95 में सृजित अस्थायी/अधिसंख्य (Supernumerary) उर्दू अनुवादक-कनिष्ठ लिपिक पदों की अवधि 28 फरवरी 1996 को समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद कई विभागों में संबंधित कर्मचारी गैरकानूनी तरीके से आज भी कार्यरत हैं। जबकि उत्तराखंड में सैंकड़ों प्रशिक्षित बेरोजगार युवा हैं। जिनकी इन पदों पर चयन हो सकती थी। विकेश सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व के मुख्यमंत्रियों से भी उन्होनें इस मामले की शिकायत की लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीदें हैं कि वह नौकरी जिहाद के मुद्दे पर कड़ा एक्शन लेंगें।

    New Doc 06-20-2026 14.24

    विकेश नेगी ने कहा कि नौकरी खत्म होने के बाद भी उच्चाधिकारियों से सेंटिंग गेटिंग के आधार पर सभी कर्मचारी प्रमोशन लेते रहे और आज भी नौकरी पर बरकरार हैं। विकेश नेगी ने कहा कि पूर्व में भी वह कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन मामले को दबा दिया गया और सरकार व विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार ने लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे मामलों में कठोर कदम उठाकर प्रदेश में कानून के राज का संदेश दिया है।* उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कथित “नौकरी जिहाद” जैसे गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

    वर्षों से जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं नेगी

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी लंबे समय से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से जनहित से जुड़े मामलों को उजागर करते रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए कई मामलों में शासन और प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई भी की है। यही कारण है कि उनकी ओर से उठाए गए इस नए मुद्दे ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

    1996 में समाप्त होनी थी पदों की अवधि

    मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में विकेश सिंह नेगी ने उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1994-95 में उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ लिपिक पदों का सृजन किया गया था। शासनादेश संख्या 80 सी०एम०/47-का4-94-10/10/10/94 के अनुसार, जहां नियमित कनिष्ठ लिपिक का पद उपलब्ध नहीं था, वहां अधिसंख्य पद सृजित किए गए थे। इन पदों की वैधता 28 फरवरी 1996 तक अथवा प्रथम रिक्ति होने तक, जो भी पहले हो, निर्धारित की गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी का आरोप है कि इन पदों की वैधानिक अवधि समाप्त होने के बावजूद कुछ कर्मचारी आज भी विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हैं। उनका दावा है कि उत्तराखंड गठन से पहले की गई इन नियुक्तियों के कर्मचारी वर्तमान में पुलिस विभाग, जिलाधिकारी कार्यालयों, तहसीलों, विकासखंड कार्यालयों, जिला आबकारी विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

    आरटीआई दस्तावेजों का हवाला

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अभिलेखों और सूचनाओं के आधार पर यह मामला सामने आया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ कर्मचारियों ने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किए थे, लेकिन कई मामलों में स्थगन समाप्त होने के बाद भी सेवाएं जारी रहने की बात सामने आई है। ऐसे मामलों में विभागीय अभिलेखों और सेवा पुस्तिकाओं की विस्तृत जांच आवश्यक है।

    वित्तीय नुकसान की भी आशंका

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि यदि नियुक्तियां शासनादेश के विपरीत पाई जाती हैं तो इससे राज्य सरकार को वर्षों तक वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा हो सकता है। ऐसे में न केवल नियुक्त कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा जरूरी है, बल्कि उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए जिन्होंने कथित रूप से नियमों के विपरीत सेवा निरंतरता प्रदान की। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी का कहना है कि सरकारी सेवाओं में नियमों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर निष्पक्ष कार्रवाई होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की आवश्यकता है।

    मुख्यमंत्री से की तीन प्रमुख मांगें

    पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में विकेश सिंह नेगी ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, वर्तमान में कार्यरत सभी संबंधित उर्दू अनुवादक एवं कर्मचारियों की नियुक्तियों और सेवा अभिलेखों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दूसरी, शासनादेश के अनुरूप पदों की वैधता और सेवा निरंतरता की समीक्षा की जाए। तीसरी, यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या नियम विरुद्ध नियुक्ति सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    सरकार के सामने नई चुनौती

    प्रदेश में भर्ती घोटालों और नियुक्तियों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में विकेश सिंह नेगी द्वारा उठाया गया यह नया मामला सरकार और प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बन सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस शिकायत पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या वास्तव में कथित “नौकरी जिहाद” के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाती है।

    #bjpsarkar #cmdhami #dehradun #socialscan #uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका

    June 20, 2026
    Read More

    कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन

    June 20, 2026
    Read More

    भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!

    June 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका

    June 20, 2026

    कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन

    June 20, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?