पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल
प्रशिक्षु भोजनालय के उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में वर्तमान एवं भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दृष्टिगत प्रशिक्षुओं को बेहतर भोजन एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षु भोजनालय का उच्चीकरण कार्य सम्पन्न कराया गया। इसी क्रम में दिनांक 16 जून, 2026 को उच्चीकृत प्रशिक्षु भोजनालय का लोकार्पण श्री यशवन्त सिंह चौहान, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया।


इस अवसर पर निदेशक पी0टी0सी0 द्वारा कहा गया कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षुओं के लिए उत्कृष्ट आवासीय एवं भोजन संबंधी सुविधाओं का विकास संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।
भोजनालय के उच्चीकरण से प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक वातावरण में भोजन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनके स्वास्थ्य, मनोबल एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि होगी

लोकार्पण कार्यक्रम में प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक/उपनिदेशक, अर्जुन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, विनोद गौड़, प्रतिसार निरीक्षक (प्रशिक्षण), सुमन राणा, निरीक्षक केदार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक, सहित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में नियुक्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, नरेन्द्रनगर निरंतर अपने प्रशिक्षण अवसंरचना एवं सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्यरत है, जिससे उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च स्तरीय एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।



