Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका
    • कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन
    • भुट्टे वाले के रूप में आए भगवान!
    • आज फिर गरजा MDDA का बुलडोजर… लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्रवाई का इंतजार!
    • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
    • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम शिलापट्ट से गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म!
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की दो टूक—टीबी अभियान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, रोज होगी मॉनिटरिंग
    • मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून; प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
    • आबकारी विभाग को किसी का डर नहीं, देहरादून में सबकी नाक के नीचे घोटाले को दिया अंजाम!
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी

    क्या उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद अपात्र ST प्रमाणपत्रों के सहारे मिली नौकरियां और सरकारी लाभ..?

    आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने उठाए गंभीर सवाल, उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में बन रहे एसटी प्रमाणपत्रों की हो जांच

    मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य में 28 नवम्बर 2000 के बाद जारी ST प्रमाणपत्रों की उच्चस्तरीय जांच और लाभों की समीक्षा की मांग

    देहरादून। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने एक बार फिर उत्तराखंड में अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्रों के जारी होने की प्रक्रिया और उनके आधार पर प्राप्त सरकारी लाभों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संविधान, राष्ट्रपति आदेशों और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी करते हुए वर्षों से अपात्र व्यक्तियों को एसटी प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे वास्तविक जनजातीय समुदायों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी जनजातीय क्षेत्र नहीं है। विकेश सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र लिखकर राज्य में 28 नवम्बर 2000 के बाद जारी किए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाणपत्रों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विकेश सिंह नेगी का कहना है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद-342 के तहत अनुसूचित जनजातियों की सूची केवल राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित की जाती है और उसमें किसी प्रकार का संशोधन, परिवर्तन या नई जाति को शामिल करने का अधिकार केवल संसद को है। राज्य सरकार, किसी अधिकारी, आयोग अथवा अन्य प्राधिकरण को इस सूची में बदलाव का अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्टेट ऑफ महाराष्ट्र बनाम मिलिंद (2000) मामले में स्पष्ट रूप से कहा था कि अनुसूचित जनजाति सूची को उसी रूप में पढ़ा जाएगा, जैसा राष्ट्रपति के आदेश में उल्लेखित है। किसी भी जाति, उपजाति, पर्यायवाची नाम अथवा स्थानीय पहचान को सूची में तब तक शामिल नहीं माना जा सकता, जब तक उसका स्पष्ट उल्लेख अधिसूचना में न हो।

    विकासनगर से चकराता तक के प्रमाणपत्रों पर उठे सवाल

    आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि देहरादून जनपद के विकासनगर, कालसी, त्यूनी, चकराता तथा आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से गलत व्याख्याओं के आधार पर एसटी प्रमाणपत्र जारी किए जाते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसे प्रमाणपत्र नियमों के विपरीत जारी किए गए हैं और उनके आधार पर सरकारी नौकरियां, पदोन्नतियां, छात्रवृत्तियां, मुआवजे, भूमि आवंटन, आरक्षण अथवा अन्य सरकारी सुविधाएं प्राप्त की गई हैं, तो इन सभी मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल प्रमाणपत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था, न्यायिक आदेशों और वास्तविक जनजातीय समुदायों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है।

    सभी जनपदों में बन रहे एसटी प्रमाणपत्रों की हो जांच

    आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने कहा कि यह मामला केवल राजधानी देहरादून तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड से जुड़ा गंभीर संवैधानिक विषय है। उन्होंने दावा किया कि उनके संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें देहरादून सहित राज्य के सभी 13 जनपदों में राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों की सूची से इतर उपजातियों अथवा अन्य नामों को जोड़कर एसटी प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। नेगी का कहना है कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह महामहिम राष्ट्रपति की अधिसूचनाओं और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों की भावना के विपरीत है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सभी जिलों में जारी किए गए एसटी प्रमाणपत्रों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा जिन मामलों में प्रमाणपत्र संवैधानिक प्रावधानों और वैधानिक नियमों के अनुरूप न पाए जाएं, उनमें कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच ही वास्तविक जनजातीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था में जनविश्वास बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हो सकती है।

    सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का भी दिया हवाला

    विकेश सिंह नेगी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की सात न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने स्टेट ऑफ पंजाब बनाम दविंदर सिंह (2024) मामले में भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारें अनुसूचित जाति या जनजाति के भीतर सामाजिक न्याय के उद्देश्य से उप-वर्गीकरण कर सकती हैं, लेकिन राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचित सूची में नई जाति जोड़ने, नाम बदलने अथवा संशोधन करने का अधिकार उनके पास नहीं है। यह शक्ति केवल संसद के पास सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह विषय संविधान के अनुच्छेद-342 के अंतर्गत आता है और इसका अंतिम निर्णय केवल संसद द्वारा ही किया जा सकता है।

    2000 के बाद जारी प्रमाणपत्रों की जांच की मांग

    आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र लिखकर राज्य गठन के बाद 28 नवम्बर 2000 से वर्तमान तक जारी सभी विवादित एसटी प्रमाणपत्रों की राज्यव्यापी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जिन मामलों में प्रमाणपत्र संविधान, राष्ट्रपति आदेशों और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के विपरीत पाए जाएं, उन्हें निरस्त किया जाए तथा उनके आधार पर प्राप्त लाभों की वैधानिक समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि गलत प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ विभागीय, दंडात्मक और आपराधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी विभागों, विश्वविद्यालयों, आयोगों, निगमों, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं स्थानीय निकायों से ऐसे लाभार्थियों का विवरण सार्वजनिक किया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

    संविधान और युवाओं के भविष्य का सवाल

    विकेश सिंह नेगी ने कहा कि यह मुद्दा केवल प्रमाणपत्रों का नहीं बल्कि संविधान, राष्ट्रपति आदेशों, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों और लाखों युवाओं के भविष्य की रक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस विषय पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो मामले को न्यायालय और राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

    प्रमुख मांगें

    1- 28 नवम्बर 2000 से वर्तमान तक जारी सभी विवादित एसटी प्रमाणपत्रों की उच्चस्तरीय जांच।

    2- नियमों के विपरीत पाए जाने वाले प्रमाणपत्रों का निरस्तीकरण।

    3- ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर प्राप्त नौकरियों, पदोन्नतियों, छात्रवृत्तियों, मुआवजों और अन्य लाभों की विधिक समीक्षा।

    4- गलत प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई।

    5- सभी विभागों से लाभार्थियों का विवरण सार्वजनिक किया जाए।

    6- वास्तविक जनजातीय समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    कोट

    “यदि किसी व्यक्ति ने अपात्र एसटी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी लाभ प्राप्त किए हैं, तो उन मामलों की निष्पक्ष जांच कर विधि अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। यह संविधान और वास्तविक जनजातीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा का विषय है।”

    #bjpsarkar #dehradun #socialscan #uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026
    Read More

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका

    June 20, 2026
    Read More

    कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन

    June 20, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब अधिवक्ता विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा, सीएम धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 20, 2026

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, हल्द्वानी में सरकार का पुतला फूंका

    June 20, 2026

    कुल्हाल नदी – स्थानीय लोगों ने खोला अवैध खनन का पोल, ग्रामीणों के कैमरे में कैद अवैध खनन

    June 20, 2026
    Most Popular

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम, फेसबुक पर 1 करोड़ हुए फॉलोअर्स

    June 3, 2024

    रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

    June 24, 2024

    हिजबुल्लाह के बाद हूती के निशाने पर इजराइल, ड्रोन अटैक के बाद तेल अवीव में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    July 19, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?