Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी
    • मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा
    • “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”
    • उत्तराखंड STF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से हथियार और हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी
    • सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!
    • हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा
    • बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
    • विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
    • सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainJune 13, 2026Updated:June 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    काव्यांजलि- जनरल बी सी खण्डूडी

    जय और दुर्गा की गोद से, एक शेर निकल कर आया था,

    भारत माँ के चरणों में, जीवन उसने चढ़ाया था।

     

    वो पहाड़ का सिपाही और माटी का लाल था,

    सीमा पर वो डटा रहा, दुश्मनों का काल था।

     

    तीन-तीन रण देखे उसने, धधकते युद्धों की आग में,

    सीना तान के खड़ा रहा वो, तिरंगे की शान में।

     

    गोली, बारूद, अँधियारे सब, उसके आगे हार गए,

    वो देश पे मरना सीख गया, उससे भय भी पार गए।

     

    वो पहाड़ का सिपाही था, देश उसका अभिमान था,

    ईमानदारी की राजनीति में, जैसे कोई भगवान था।

     

    फिर आया वो जनता में, सत्ता उसके लिए नहीं,

    सेवा ही उसका धर्म रही, कुर्सी की कोई चीत नहीं।

     

    जब समझौतों का दौर चला, वो पर्वत सा अड़ा रहा,

    ना पद झुका, ना मन डिगा, वो कर्मठ खड़ा रहा।

     

    पहाड़ की टूटी राहों में, उसने अपना कल देखा था,

    हर सूने गाँव के चेहरे पर, विकास का संबल देखा था।

    उत्तराखंड के हर आँसू को, उसने अपना मान लिया,

    जनता का सेवक बन, जनमन का अभियान लिया।

     

    राहें केवल पत्थर भर नहीं, राष्ट्र-धर्म की डोरी थीं,

    अटल संकल्पों की ज्योति लिए, उसकी आँखें भोरि थीं।

    “जनरल, देश जोड़ दो” का जब, अटल पुकार ने स्वर पाया,

    स्वर्णिम चतुर्भुज बनकर फिर, भारत ने नव पथ अपनाया।

    जनरल साहब, हेमवती नंदन बहुगुणा जी, अरुणा खण्डूडी जी

    ईस्ट-वेस्ट, नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर से, भारत का विस्तार जुड़,

    गाँव-गाँव तक सड़क पहुँचाकर, जनजीवन का संसार जुड़ा।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से, सपनों को भी राह मिली,

    दूर पहाड़ों की चौखट पर, विकास की पहली चाह मिली।

     

    और फिर वो दिन भी आया, जब शोर बहुत था, खेल बड़े

    सच अकेला खड़ा रहा था, चेहरे कई थे, मेल बड़े।

     

    कोटद्वार की धरती पूछे—क्या हार गया था वो सच में?

    या कपट और चालों वाले, जीते थे छल के रथ में?

    इस काव्यांजलि की शुरुआत: जय और दुर्गा से हुई है, जो की जनरल साहब के पिता और माता जी हैं। और इसका अंत अरुणा पर हुआ है, जो जनरल साहब की पत्नी हैं।

    चुनाव भले ही हार गया, चरित्र नहीं हारा वो,

    जनता के दिल में बसने वाला और चमका सितारा वो।

     

    आज हिमालय भी चुप होगा, गंगा भी बहती रोती होगी,

    खण्डूडी की साँस बंद हुई तो अरुणा भी उनको खोती होगी।

    #bjpsarkar #socialscan #uttarakhand #ऋतूखंडूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    Read More

    मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा

    June 17, 2026
    Read More

    “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”

    June 17, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026

    मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा

    June 17, 2026

    “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”

    June 17, 2026
    Most Popular

    पांच बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फुर्र हुई लल्लू की बीवी, पीछे से हो गया ये कांड… हलक में अटकी मासूमों की जान

    July 20, 2024

    पहले ही भाषण में सपा सांसद इकरा हसन ने उठाए लोकल मुद्दे, हिंदू श्रद्धालुओं के लिए संसद में की ये मांग

    July 25, 2024

    पीएम मोदी पहनेंगे ऊन से बने कोट-पजामा और पहाड़ी टोपी, ग्रामीणों ने तैयार किया पारंपरिक परिधान

    March 4, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?