पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात आइडीएच बिल्डिंग के समीप नगर पालिका परिशद मसूरी द्वारा एकत्रित सूखे कूड़े के विशाल ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि कूड़े के भीतर लगातार सुलगती रही। इसे बुझाने के लिए तीन फायर टेंडरों को लगाया गया। वहीं नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कूड़े को हटाकर आग बुझाने में सहयोग किया।अग्निशमन विभाग के प्रभारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं होने से पानी की आपूर्ति में भारी दिक्कत हुई। दमकल वाहनों को बार-बार नजदीकी जल स्रोतों से पानी भरकर लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में खुले स्थान पर कूड़ा जमा किया जाना चिंता का विषय है और इस संबंध में नगर पालिका से वार्ता की जाएगी। गनीमत रही कि आग के पास रहने वाला एक परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहा और आग को रिहायशी क्षेत्र तक फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।इस घटना ने एक बार फिर मसूरी में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में कूड़े का ढेर न केवल शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

