पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मसूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया। वहीं युवक का चालान कर भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या यूके17-डब्ल्यू-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने जांच कर वाहन और युवक की पहचान की।पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया, जबकि हुड़दंग करने वाले शिवम पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।मसूरी पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
- न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
Wednesday, June 10

