रुड़की: लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी में कथित अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्वीकृत पट्टों की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। वहीं खनन सामग्री से लदे ओवरलोड वाहन गांव की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।रामपुर रायघटी गांव में नील धारा गंगा नदी इन दिनों खनन का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टों की सीमा से बाहर जाकर नदी में खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के स्वरूप पर असर पड़ रहा है।.खनन सामग्री से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात गांव से गुजर रही हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि खनन सामग्री से लदे वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा ना तो ओवरलोडिंग पर कार्रवाई हो रही है और न ही कथित अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है। वही इस मामले लक्सर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला का कहना रामपुर रायघटी में पट्टो की शिकायते मिल रही है कि पट्टो की सीमा से बाहर जाकर खनन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि दो बार तहसीलदार को वहां भेजा जा चुका है वह खुद वहां का निरीक्षण यदि खामियां पाई गई तो सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।बरहाल अब देखना होगा कि लक्सर प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नील धारा गंगा नदी में चल रहे कथित अवैध खनन इन ओवरलोड वाहनों पर कब तक लगाम लग पाती है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

