रुड़की से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। यहाँ प्यार करने की सजा पूरे परिवार को भुगतनी पड़ी है। एक प्रेमी जोड़ा क्या फरार हुआ, लड़की के परिजनों ने सारी हदें पार कर दीं। लड़के के पूरे परिवार को बंधक बनाया गया, कमरे में बंद किया गया और फिर जो हुआ… उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।जानकारी के मुताबिक टिकोला गांव का एक युवक और युवती आपस में प्यार करते थे। दोनों अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुनकर घर से फरार हो गए। लेकिन इस प्रेम प्रसंग की भनक जैसे ही युवती के परिजनों को लगी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।गुस्से में अंधे हो चुके लड़की के परिजनों ने सारी मर्यादाएं और कानून ताक पर रख दिया। उन्होंने प्रेमी युवक के परिवार को निशाना बनाया। आरोप है कि लड़की के घरवालों ने लड़के के पूरे परिवार को एक कमरे के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद शुरू हुआ बर्बरता का वो खेल, जिसे देखकर कोई भी सिहर उठे। कमरे के अंदर बंद बेबस परिजनों पर लाठी-डंडे और चप्पलें बरसाई गईं। उन्हें बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस जानलेवा हमले में लड़के के परिवार वाले पूरी तरह से लहूलुहान हो गए, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा।इस पूरी वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लड़की के परिजन कानून को अपने हाथ में लेकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। इस खून-खराबे और मारपीट के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इन दबंगों में पुलिस और कानून का खौफ क्यों नहीं है? क्या प्यार की सजा इस तरह खून बहाकर दी जाएगी? फिलहाल इस मामले में पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त और आगे की कार्रवाई में जुट गई है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Monday, September 14

