रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा के झबरेड़ी खुर्द गांव से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इलाके की राजनीति में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। झबरेड़ी खुर्द गांव में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब गांव में भ्रमण के दौरान किसी बात को लेकर कुछ महिलाओं और ग्रामीणों की मंत्री तथा उनकी पत्नी वैजयंती माला से तीखी बहस हो गई। वीडियो में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि मंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट लेकर ग्रामीणों की ओर बढ़ते दिखाई दिए। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मंत्री देशराज कर्णवाल का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया लेकिन फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बाद में बात कराने की बात कही। साथ ही जानकारी दी गई कि मामले में तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो ने झबरेड़ा क्षेत्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Thursday, October 29

