उत्तराखंड में धामी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। गदरपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लिखी एक चिट्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चिट्ठी में विधायक पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनके और परिवार के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उनका दावा है कि बाजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि परिवार के सदस्यों पर भी धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिट्ठी में एसएसपी के माध्यम से पुत्र को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। चिट्ठी में सुखदेव सिंह नामधारी का जिक्र करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। विधायक ने खुद को संघ का पूर्व प्रचारक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक को ही शिकायत करनी पड़ रही है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। गोदियाल ने सरकार पर सिर्फ कागजों में विकास दिखाने का आरोप लगाया और इस मामले की एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपों में सच्चाई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर नहीं है तो भी स्थिति स्पष्ट होनी जरूरी है, ताकि जनता के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Sunday, September 13

