अल्मोड़ा कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार का “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ है और जनता को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिला। विधायक तिवारी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों में केवल समूह की महिलाओं को बुलाकर दिखावा किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की कमी से व्यवस्था चरमरा गई है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कमी से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और काला बाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी
- मंत्री रेखा आर्य वाला दलिया-सत्तू इंसान तो क्या जानवर तक नहीं खा रहे: जनसंघर्ष मोर्चा
- “पीटीसी नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु भोजनालय का हुआ उच्चीकरण, डीआईजी यशवन्त सिंह चौहान ने किया लोकार्पण”
- उत्तराखंड STF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से हथियार और हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई IAS और IPS नौकरी कर रहे हैं : एडवोकेट विकेश नेगी
- सांप ने करी बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी!
- हरिद्वार में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, 12 साल का मोदीनामा बताया झूठ का पुलिंदा
- बैंक भर्ती में करोड़ों की उगाही मामले में मंत्री धन सिंह की बर्खास्तगी को मोर्चा ने बोला हल्ला
- विनोद कश्यप हत्याकांड: तीसरे दिन भी मांगों पर अड़ा परिवार, समझाने में जुटा प्रशासन, पंचनामा और अंतिम संस्कार रुका
- सादगी की मिसाल बने मुख्यमंत्री धामी, मां के साथ खेत में उतरे और किया खेती का काम
Wednesday, June 17

