सरकार के वादे पर सवाल: अंकिता केस के आरोपी परिवार को लाखों का ठेका
जीरो टॉलरेंस का दावा, लेकिन आरोपी परिवार को सरकारी दवाइयों की सप्लाई
इंसाफ की लड़ाई जारी, लेकिन ठेका आरोपी परिवार के नाम
एक तरफ अंकिता भंडारी का कातिल जेल में है, और दूसरी तरफ उसी कातिल के परिजनों की company को Uttarakhand सरकार दवाइयों का ठेका दे रही है , दरअसल social media पर एक सरकारी पत्र तैर रहा है जिसने पूरे system पर सवाल खड़े कर दिए हैं?

ये letter कोई आम letter नहीं है ये एक work order है सरकारी मोहर लगा हुआ और इस पर Uttarakhand सरकार के आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं के निर्देशक Vijay Kumar Jogdande के दस्तखत हैं इसमें Sanskar Ayush Medicare Private Limited नाम की company को सरकारी दवाइयाँ supply करने का ठेका थमाया गया है , आपको याद दिला दें कि जब Ankita Bhandari हत्याकांड का पूरा मामला सामने आया था उस वक्त सरकार ने कहा था कि पुलकित के परिवार को कोई भी सरकारी ठेका नहीं दिया जाएगा अब हैरत की बात ये है कि इस company के director Vinod Kumar Arya और Ankit Kumar Arya हैं जी हाँ BJP के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री Vinod Kumar Arya जो Ankita Bhandari हत्याकांड के दोषी pulkit Arya के पिता भी हैं साथ ही Ankit Kumar जो Pulkit Arya के भाई हैं और ये नाम ही अब चर्चा का विषय बने हुए हैं लोग कह रहे हैं कि एक तरफ Ankita Bhandari के माता पिता हैं जिनके आँसू आज तक नहीं सूखे,
पूरा राज्य Ankita को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार आरोपी के पिता और भाई को लाखों का business परोस रही है इस letter के viral होते ही राजनीतिक गलियारों में भी अब अफरा तफरी मच गयी है…….
तो क्या पुलकित आर्य को एक डील के चलते जेल भेजा गया है?
सोशल स्कैन अभी और करेगा कई सनसनीखेज खुलासे

