खबर उत्तरकाशी से जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सरकार का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मंत्री के काफिले के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में आयोजित “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब मंत्री और स्थानीय विधायक का काफिला वापस लौट रहा था, तभी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगोरी के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों के साथ काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए किसी तरह के टकराव की स्थिति नहीं बनने दी और काफिले को सुरक्षित रवाना कराया। विरोध के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रखी तो आने वाले समय में विरोध को और तेज किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- शंखनाद का नाद निकला फर्जी
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Monday, November 2

