उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), भारत सरकार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा उपकरण प्रदाय एवं शौचालय ब्लॉक नवीनीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में बीईएल द्वारा सीएसआर के तहत लगातार जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने बीईएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीईएल का योगदान क्षेत्र के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि बीईएल द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, झंडीचौड़ चिकित्सालय में प्रसूति गृह, स्ट्रीट लाइट्स सहित अनेक जनोपयोगी कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान किया गया है, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक एवं सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे विकास की गति और तेज होती है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीईएल कोटद्वार के महाप्रबंधक श्री अम्बरीष त्रिपाठी तथा प्रमुख अधीक्षक, राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार, विजय सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
- क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
- जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
- महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
- हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
- सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Wednesday, March 25

