बीते सितंबर माह में जनपद पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के चैड़ गांव में घर पर प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। महिला ने दम तोड़ने से पहले एक स्वस्थ नवजात को जन्म दिया था। उस समय यह घटना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गई थी कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अस्पताल की जगह घर पर प्रसव करने को मजबूर क्यों हैं। अब इस संवेदनशील मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है, क्योंकि जन्मे हुए उस नवजात शिशु की भी लगभग एक माह बाद मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि उसकी टीम नवजात की लगातार स्वास्थ्य जांच कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद शिशु की मृत्यु ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित स्वास्थ्य सुविधाएं और देखभाल मुहैया कराई जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को घटना की विस्तृत जांच करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि प्रसव के लिए हमेशा स्वास्थ्य केंद्र का ही चयन करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं इसी उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई हैं ताकि जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की आवश्यकता एक बार फिर इस घटना ने स्पष्ट कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

