जहां लोग 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं विज्ञान के युग में कंप्यूटर अपना स्थान ले चुका है तो वही नैनीताल से 10 किलोमीटर दूर पटवाटागर के ग्रामीण सड़क के लिए लिए मजबूर है।
नैनीताल के आसपास के ग्रामीण कच्ची सड़क होने से दर्द में है। तमाम शिकायत कर चुके ग्रामीण अब सड़क की मांग के साथ पंचायत चुनाव बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं।
नैनीताल शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बेलुवाखान के तोक सौलिया और तल्ला कुण तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण कई वर्षी से आंदोलन करते आए हैं। ग्रामीण उनके गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अपने प्रत्यावेदन सरकार और प्रशासन को देते आए हैं। आरोप है कि चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधि उनकी मांगों को उच्च स्तर पर रखने का अस्वाशन देते हैं, लेकिन जीतने के बाद वो अपने वादे भूल जाते हैं।
लेकिन इस वर्ष तोक सौलिया व् तल्ला कुण के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव बहिस्कार की घोषणा की है।
ग्रामीणों ने बताया कि 2021 को हुई अतिवृष्टि से जो नुकशान हुए है उसके संबंध में प्रशासन को प्रत्यावेदन दिए गए, लेकिन इनकी सुध अबतक नहीं ली गई। अब मजबूर होकर ग्रामीण आंदोल की राह जाने की ठान रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 2021 अतिवृष्टि में उनके पेय जल टैक व पिइस लाईन का कार्य अतिवृष्टि में बह गए।
● ग्राम सौलिया का मुख्य मार्ग में बना पुल्ल भी अतिवृष्टि की भेंट चढ़ गया।
● ग्रामीणों की सिचाई कि नहर भी आपदा में बह गई।
● सौलिया ग्राम वासीयों के 6 घरों को खतरा पैदा हो गया है जिसमें 3 परिवार मुख्य रूप में खतरों की जड़ में है।
● ग्राम में बिजली के खंबे खतरे में है जो कि अपनी जगह से खुले नाले में लटके है।
● साथ ही 2023 में एस० टी० पी० रूसी के कुछ हिस्से टूटने से ग्राम सौलिया में खतरा उत्पन्न हुआ है जिसे प्रशासन के संज्ञान मे रखा गया जिसमे आजतक कोई कार्यवाही धरातल पर नही हुई है। मीडिया ने गांव वालों से बात करी तो ग्रामीण रोने लगे उनके आंसू सड़क को लेकर रुक नहीं पा रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मोटरमार्ग नसीब नहीं हुआ है। उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यो के लिए 4 किलोमीटर पैदल उबड़ खाबड़ पथरीले रास्तो से चलकर जाना पड़ता है। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ ही पंचायत चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

