Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    • क्या उत्तराखंड में बिगड़ रहे हालात? कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
    • जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल: देहरादून में ₹401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
    • महंगाई के बीच हल्द्वानी के युवक का देसी जुगाड़,अब खराब मोबिल ऑयल से बनेगा खाना
    • हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का निरीक्षण, राजनाथ सिंह की रैली की तैयारियां तेज
    • सीएम धामी ने देवीधुरा में माँ वाराही मंदिर नव-निर्माण का किया भूमि पूजन, बोले धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»आम लोगों की जेब पर आफत, खाने से गैस सिलेंडर तक कहां-कहां कम हुई राहत
    व्यापार

    आम लोगों की जेब पर आफत, खाने से गैस सिलेंडर तक कहां-कहां कम हुई राहत

    Social ScanBy Social ScanJuly 24, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बजट में सोना चांदी से इंपोर्ट टैक्स कम कर दिया गया है. जिसके बाद देश में सोने और चांदी के गहने सस्ते हो जाएंगे. मोबाइल और बाकी चीजों को भी सस्ता कर दिया गया है. जॉब को लेकर इतना बड़ा बजट आज तक नहीं रखा गया. मतलब कि आम लोगों को खुश करने के तमाम इंतजाम इस बजट में रखे गए हैं. लेकिन क्या आपको जानकारी है कि इसी बजट में सब्सिडी में भी कटौती की गई है. इसका मतलब है कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी राहत रियायतों को कम किया गया है. आइए आपको भी समझाने की कोशिश करते हैं कि आखिर देश की सरकार ने कितनी सब्सिडी कम कर दी है, जिसकी वजह से देश के गरीब और मिडिल क्लास तबके को राहत मिलती हुई दिखाई दे रही थी.

    कितनी कम हुई सब्सिडी

    सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में पेश वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट में खाद्य, उर्वरक और फ्यूल के लिए अपने सब्सिडी खर्च को 7.8 फीसदी तक कम करने की घोषणा की है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सब्सिडी आवंटन 3,81,175 करोड़ रुपए है, जो पिछले वर्ष के 4,13,466 करोड़ रुपए के आंकड़े से कम है. यह कटौती फरवरी के अंतरिम बजट में जताये गए अनुमानों के अनुसार ही है.

    फूड सब्सिडी कितनी की कम

    इस बजट में फूड सब्सिडी के लिए 2,05,250 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं, 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 2,12,332 करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान से कम है. यह सब्सिडी सरकार द्वारा खरीदे गए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत उनकी बिक्री से हुई प्राप्ति के बीच के अंतर को पूरा करती है. इस योजना का लाभ लगभग 80 करोड़ लोगों को मिलता है. आने वाले दिनों में गरीब लोगों के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

    किसानों की खाद में सब्सिडी कम

    खाद सब्सिडी में और अधिक महत्वपूर्ण कटौती देखी गई है. इसमें पिछले वित्त वर्ष के लिए 1,88,894 करोड़ रुपए के संशोधित अनुमान के मुकाबले 2024-25 के लिए 1,64,000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है. इसका मतलब है कि इसमें करीब 25 हजार करोड़ रुपए की कटौकी गई है. यह सब्सिडी निर्माताओं का समर्थन करती है और किसानों के लिए सस्ती कीमतें बनाए रखने में मदद करती है, जिसमें डीएपी और एमओपी जैसे यूरिया और गैर-यूरिया खाद दोनों शामिल हैं. इस सब्सिडी के कम होने से किसानों की लागत में बढ़ोतरी होगी और देश में महंगाई में इजाफा होगा.

    गैस सिलेंडर की सब्सिडी में कटौती

    सबसे बड़ा झटका आम लोगों को पेट्रोलियम सब्सिडी के कम होने से लगा है. इसका सीधा कनेक्शन देश आम लोगों के घरों की किचन से जुड़ा हुआ है. पेट्रोलियम सब्सिडी के तहत सरकार ने रसोई गैस (एलपीजी) की सब्सिडी में कटौती की है. आंकड़ों के अनुसार सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए यह सब्सिडी 11,925 करोड़ रुपए रखी है, जोकि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 315 करोड़ रुपए कम है. आप कह सकते हैं कि सरकार ने इसमें मामूली कटौती की है, लेकिन आम लोगों के हिसाब से ये काफी बड़ी है. वित्त वर्ष 2023-24 में पेट्रोलियम सब्सिडी 12,240 करोड़ रुपए थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश

    March 24, 2026

    मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर

    March 23, 2026
    Most Popular

    खानपुर में फिर छिड़ा ‘महाभारत’ नोट उड़ाने के वीडियो पर बवाल, अब चैंपियन ने ‘रंग महल’ पर महापंचायत बुलाने का किया आह्वान…

    February 23, 2026

    डॉ. आर. राजेश कुमार की सक्रिय मॉनिटरिंग से पर्वतीय विकास को मिली नई रफ्तार, चमियाला पार्किंग व डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं में तेजी

    March 2, 2026

    महंगाई पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    March 9, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?