Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    • प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
    • कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
    • कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
    • HRDA में नक्शा जिहाद!
    • PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»उधारी, टैक्स या GST… सरकार कहां से करती है सबसे ज्यादा कमाई?
    व्यापार

    उधारी, टैक्स या GST… सरकार कहां से करती है सबसे ज्यादा कमाई?

    Social ScanBy Social ScanJuly 23, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया. बजट दस्तावेज में सरकार के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा दिया गया. बताया गया कि सरकार के पास कहां से कितना पैसा आएगा और यह कहां-कहां जाएगा. केंद्र सरकार के पास टैक्स और नॉन-टैक्स दोनों तरह के सोर्सेज से पैसा आता है. आमतौर पर माना जाता है कि सरकार सबसे ज्यादा कमाई टैक्स से करती है, लेकिन बजट दस्तावेज बताता है किसरकार सबसे ज्यादा उधारी देकर कमाई करती है.

    सदन में मंगलवार को पेश हुए बजट के दस्तावेज में सरकार ने बताया है कि वो वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे ज्यादा 27 फीसदी कमाई उधारी से करेगी. जानिए सरकार कहां से पैसा कमाएगी और कहां खर्च करेगी.

    उधारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई टैक्स से

    सरकार उधारी के बाद सबसे ज्यादा 19 फीसदी कमाई इनकम टैक्स से करती है. इसके बाद उनकी कमाई का 18 फीसदी हिस्सा जीएसटी और 17 फीसदी कॉर्पोरेशन टैक्स से आता है. वहीं, 5 फीसदी एक्साइज ड्यूटी से सरकार वसूली करती है.

    टैक्स हमेशा से ही सरकार की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया रहा है. भारत में कई तरह के टैक्स और ड्यूटी का चलन है, इनके जरिए सरकार के पास एक बड़ी रकम पहुंचती है, जो सरकार की कमाई को बढ़ाने का काम करती है. लेकिन कमाई के मामले में अभी भी उधारी ही अर्निंग का सबसे बड़ा हिस्सा है.

    कहां जाएगा सरकार का पैसा?

    सरकार सबसे ज्यादा पैसा राज्यों को टैक्स का भुगतान करने में खर्च करती है. बजट दस्तावेज के मुताबिक, केंद्र सरकार 21 फीसदी टैक्स पर राज्यों की हिस्सेदारी होगी. वहीं, कर्ज का भुगतान करके के लिए सरकार 19 फीसदी राशि खर्च करेगी. इसके अलावा 8 फीसदी तक पैसा केंद्रीय योजनाओं में और 4 फीसदी पेंशन देने में खर्च करेगी.

    डिफेंस सेक्टर में इस वित्त वर्ष में सरकार अपने खर्च का 8 फीसदी खर्च करेगी. वहीं, सरकार 6 फीसदी राशि सब्सिडी देने में और 9 फीसदी फाइनेंस कमीशन में खर्च करेगी.

    पीएम ने की तारीफ

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में आम बजट को मिडिल क्लास को ताकत देने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि आम बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देगा. यह भारत के किसान, गांव और गरीब को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है. पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं.

    उन्होंने कहा, यह बजट दलित, जनजाति और पिछड़े वर्ग को मजबूत बनाने वाला बजट है. इसे छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ने का नया रास्ता मिलेगा. महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी.इसमें मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान दिया गया है. आर्थिक तरक्की को नई गति मिलेगी. देश में गरीबी खत्म हो, बजट में इसके लिए खास ध्यान रखा गया है.

    पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. गरीब, मिडिल क्लास को टैक्स में छूट देने का प्रावधान है. TDS के नियमों को आसान बनाया गया है. पूर्वी भारत के विकास को जोड़ा गया है. यह एक बेहतर बजट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हर्बल टी से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट, बनीं “लखपति दीदी”

    July 12, 2026
    Read More

    सीवर खुदाई बनी हादसों की वजह, गड्ढे में गिरी कार; EMS की लापरवाही पर उठे सवाल

    July 1, 2026
    Read More

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…

    July 28, 2026

    ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?

    July 28, 2026

    एक दिन का एक करोड़!

    July 28, 2026
    Most Popular

    यूपी के कांस्टेबल ने की गंदी हरकत, रोते-बिलखते SP के पास पहुंची छात्रा, सुनाई आपबीती

    June 14, 2024

    अलीगढ़: थाने में दबंगों ने चलाया DJ, फिर किया डांस… अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

    June 21, 2024

    पत्नी-सास को आने लगे अश्लील कॉल, पति ने डाल दिया था फेसबुक पर नंबर… हैरान कर देने वाली कहानी

    June 30, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?