देहरादून जिले में पिछले चार महीने में 81 जच्चा-बच्चा की मौत का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि अप्रैल से जुलाई तक 18 गर्भवती महिलाएं और 63 नवजात शिशुओं की जान चली गई। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और समीक्षा के साथ ही सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। देहरादून मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मातृ एवं शिशु मृत्यु की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामने आया कि पिछले चार महीनों में 18 गर्भवती महिलाएं और 63 नवजात शिशुओं की मौत दर्ज की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सरकारी व निजी अस्पतालों, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और मृतकों के परिवारों से बातचीत कर कारणों का विश्लेषण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की गर्भावस्था से लेकर प्रसव और उसके बाद की निगरानी तक किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो वही CMO मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में मातृ मृत्यु दर 42 है, जबकि पूरे राज्य की 103 और देश की 97 है। पिछले तीन महीने में 18 मातृ मृत्यु मामलों में से केवल 6 ही देहरादून की महिलाएं थीं, जबकि 12 अन्य जिलों से यहां इलाज के लिए आई थीं। वहीं अप्रैल से जुलाई तक 63 बच्चों की मौत दर्ज की गई, जिनमें अधिकतर का कारण समय से पूर्व जन्म और कम वजन बताया गया। फिलहाल देहरादून की शिशु मृत्यु दर 10.4 है, जो कि उत्तराखंड की 17 और राष्ट्रीय स्तर की 20 से कम है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अनिल चंद्र बलूनी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा पर लगाये गंभीर आरोप, प्रकाश चन्द्र ध्यानी को लाभ पहुंचाने के लिए बदल दिए नियम!
- धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
- विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव
- तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..
- शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
Thursday, June 11

