Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»प्रोटोकॉल न मिलने से तिलमिलाई विधानसभाध्यक्ष दल -बदल मामले में क्यों नहीं तिलमिला रही ! जनसंघर्ष मोर्चा
    उत्तराखण्ड राज्य समाचार

    प्रोटोकॉल न मिलने से तिलमिलाई विधानसभाध्यक्ष दल -बदल मामले में क्यों नहीं तिलमिला रही ! जनसंघर्ष मोर्चा

    Social ScanBy Social ScanAugust 19, 2025Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    दुराचारी/ जालसाज विधायक के खिलाफ क्यों नहीं तिलमिला रही!

    दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष क्यों नहीं तिलमिला रही !

    विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी स्वयं को प्रोटोकॉल न मिलने से इस कदर छटपटाई कि तुरंत विधानसभा, उपसचिव से आनन- फानन में मुख्य सचिव को पत्र जारी करवाकर कार्रवाई हेतु प्रेषित करवाया गया |

    काश! यही फुर्ती खानपुर विधायक के दल- बदल मामले में करती तो प्रदेश की जनता निश्चित तौर पर गदगद होती है, लेकिन दल- बदल मामले में तीन साल से अधिक समय बीतने के उपरांत भी कार्रवाई न करना निश्चित तौर पर गैर जिम्मेदाराना व एक तरह से भ्रष्टाचार है | विधानसभाध्यक्ष को गरिमा/ सम्मान जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि वे पहले ही सदन की गरिमा खो चुकी हैं एवं प्रदेश को गर्त में धकेल चुकी हैं |

    नेगी ने कहा कि ऐसा विधायक, जिसके खिलाफ लगभग तीस मुकदमे भिन्न-भिन्न प्रदेशों यथा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल में संगीन अपराधों यथा यौन शोषण / ब्लैकमेलिंग/ षड्यंत्र/ बलपूर्वक भूमि हड़पने/ जालसाजी आदि के तहत दर्ज हुए हों, जिनमें से कई मुकदमे प्रदेश को शर्मसार करने के लिए बहुत हैं, ऐसे व्यक्ति को संरक्षण देकर विधानसभाध्यक्ष प्रदेश की जनता को धोखा दे रही हैं |

    10-15 दिन पहले मा. सुप्रीम कोर्ट भी विधानसभाध्यक्षों की किसी मामले में निर्णय लेने में लेट लतीफी एवं संरक्षण देकर अनुचित लाभ पहुंचने को लेकर मुखर हो चुके हैं |ऐसे में विधानसभाध्यक्ष का दायित्व है कि मा. सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा कायम रखें | ऐसी विधानसभाध्यक्ष, जिन्होंने ऐसे विधायक को बचाने का काम किया है, उनके लिए क्या सम्मान और क्या प्रोटोकॉल ! नेगी ने कहा कि 26 मई 2022 को रुड़की निवासी श्री पनियाला ने विधानसभाध्यक्ष के समक्ष विधायक उमेश कुमार द्वारा दल- बदल किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसमें उल्लेख किया गया था कि उक्त विधायक द्वारा निर्दलीय रूप से विधायक चुने जाने के उपरांत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और अपनी क्षेत्रीय पार्टी बनाकर दल -बदल कानून का उल्लंघन किया है, जिसके चलते ये दल- बदल कानून की परिधि में आ गए हैं तथा इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए | इसके साथ-साथ जन संघर्ष मोर्चा द्वारा भी विधानसभाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन तीन साल से अधिक समय हो गया है, इतने लंबे अंतराल के उपरांत भी विधानसभाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई न करना निश्चित तौर पर बहुत बड़ी मिली भगत /किसी भय की आशंका की तरफ इशारा करती है ! आखिर विधानसभाध्यक्ष को किस बात का डर सता रहा है ! वे निर्णय लेने से क्यों डर रही हैं ! इस मिलीभगत का राज क्या है ! अगर ऊपर से कोई दबाव है तो क्यों इस्तीफा नहीं दे देतीं ! नेगी ने कहा कि सदस्यता रद्द करने/ निर्णय लेने के मामले में कार्रवाई न करना निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है | विधानसभाध्यक्ष को चाहिए कि इस मामले में निर्णय लें ,निर्णय चाहे कुछ भी हो, लेकिन हर हालत में निर्णय लिया जाना चाहिए | लगभग तीन साल बाद विधानसभाध्यक्ष द्वारा पत्रावली को थोड़ा- बहुत आगे पीछे सरकाया गया है | ‌‌मोर्चा ने विधानसभाध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि आप प्रदेश के गौरव/ सम्मान को गर्त में धकेलने के बाद सम्मान जैसे शब्दों की बात न करें तो बेहतर रहेगा | पत्रकार वार्ता में- भीम सिंह बिष्ट व मुकेश पसपोला मौजूद थे |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Read More

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026
    Read More

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?