देहरादून के रानीपोखरी में जीरो रिजल्ट देने वालों की जांच क्या हुई शिक्षकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया..जांच रिपोर्ट के खिलाफ निदेशक ने प्रिंसिपल को हटाने की संस्तुति सचिव को भेजी तो मामला हाईकोर्ट पहुंचे गया..हाईकोर्ट ने प्रिंसिपल को हटाने की संस्तुति पर ही रोक लगा दी है तो निदेशक विघालयी शिक्षा मुकुल सती से धरना देने वाले शिक्षकों से लेकर जीरो रिजल्ट देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल करने के आदेश दिये हैं। वहीं कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निदेशक मुकुल सती को भी फटकार लगाई है और कहा कैसे जांच रिपोर्ट के खिलाफ आपने संस्तुति कर दी और गैंग चलाने वाले शिक्षक कैसे धरना दे सकते हैं। दरअसल रानीपोखरी इंटर कालेज में कुछ विषयों में जीरो रिजल्ट रहा..इस दौरान प्रिंसिपल पद पर आरती चितकारिया को नियुक्ति मिली..स्कूल में पठन पाठान के लिये माहौल बनाने की कोशिश की ही थी तो सालों से जमे शिक्षकों ने प्रिंसिपल की शिकायत कर दी..इस पूरे मामले की जांच हुई तो 6 सितंबर 2025 को जांच रिपोर्ट भी प्रिंसिपल के पक्ष में आई..लेकिन इसी बीच निदेशक शिक्षा ने 14 अक्टूबर को प्रिंसिपल को ही हटाने की संस्तुति सचिव को कर दी..इस आदेश को प्रिंसिपल ने कोर्ट में चुनौती दी तो अब कोर्ट इस मामले में सख्त है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

