आज 16 मई 2025 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री द्वारा न्यायालय चतुर्थ अपर जिला जज देहरादून एवं स्पेशल जज सतर्कता सेक्टर देहरादून के यहां धारा 175 (3) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अपर जिला जज देहरादून के समक्ष आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तराखंड प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी के खिलाफ वाद योजित करने हेतु वादपत्र दाखिल किया गया। इससे पूर्व भी कांग्रेस प्रवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री अधीक्षक विजिलेंस से मिलकर मय दस्तावेज शपथ पत्र के साथ शिकायत दर्ज करा चुके हैं परंतु उनकी शिकायत पर कोई भी कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने न्यायालय में वाद योजित किया है जिस पर कि स्पेशल जज सतर्कता,सेक्टर देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है एवं अभियोजन आख्या के साथ दिनांक 21.5.2025 को पेश होने के आदेश पारित किए हैं, जिसका वाद संख्या 280/2025 हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने बताया की कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने अपने नामांकन पत्र में जो भी आय के स्रोत एवं संपत्ति बताई है उनसे कई अधिक चल,अचल संपत्ति अर्जित की है जिनका कि स्रोत ज्ञात नहीं है।जिससे यह स्पष्ट होता है की लोक सेवक के रूप में काम कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने सत्ता एवं अपनी प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए विभिन्न प्रकार से चल अचल, संपत्ति अर्जित की है जो कि वैध नही है जिसकी जांच होनी चाहिए और यें सिद्ध हो जाता है कि मंत्री श्री गणेश जोशी ने अवैधानिक संपत्ति अर्जित की है तो उनकी संपत्ति सरकार में निहित हो जायेगी और विधि अनुसार उनको दंड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि इस मामले में मंत्री श्री गणेश जोशी के खिलाफ जो भी उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं उनसे यह साबित करें कि यह समस्त चल-अचल संपत्ति अवैधानिक है और जिनका सरकार में निहित होना बेहद आवश्यक है जिससे अन्य लोक सेवकों को भी यह संदेश जा सके और वह अपने पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग ना करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

