कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत मंगलवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान रावत ने चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महाराज के क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, लोग दहशत में हैं, लेकिन मंत्री केवल सोशल मीडिया पर दिल बनाने में व्यस्त हैं। रावत ने कहा कि उन्होंने वह दौर भी देखा है जब लाखों श्रद्धालु महाराज के कार्यक्रमों में उमड़ा करते थे, मगर आज उनका वह रुतबा नहीं बचा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा पौड़ी गढ़वाल आज महाराज के रवैये से निराश और शर्मिंदा है। रावत ने कहा कि जनता ने जिन्हें जीतकर भेजा है, उन्हें हल्के-फुल्के बयानों में समय गंवाने के बजाय अपने क्षेत्र के दुख–सुख में शामिल होना चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

