30 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसको सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार तैयारीयो में जुटी हुई है । इसको लेकर कैबिनेट मंत्री और जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड की सबसे प्रमुख यात्रा है जो यहां आन बान शान से जुड़ी हुई है । सरकार इसके लिए बहुत चिंतित भी है और धरातल पर कार्य भी कर रही है । उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने चारधाम को लेकर देहरादून में बैठक की थी वहीं मैने भी केदारनाथ यात्रा को लेकर एक बैठक की जिसमें डंडी कंडी वाले लोग , टैक्सी एसोसिएशन , ,घोड़ा खच्चर वाले लोग ,व्यापारी , समेत तमाम लोगों को बुलाया गया था और यात्रा को लेकर चर्चा हुई उनके द्वारा सुझाव भी दिए गए ।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसको लेकर सरकार प्रयासरत है खासकर सुरक्षा के दृष्टिगत क्योंकि वहां पर कई सारे आपदा ग्रसित छेत्र हैं पिछली बार भी यात्रा के समय आपदा आई थी हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकला गया था । ऐसे में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
Wednesday, July 29

