पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर एफआईआर देहरादून में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एफआईआर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां को जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफआरआई का मैदान पर्यावरण की दृष्टि और देहरादून शहर का प्रमुख स्थान है। पीएम मोदी इन्वेस्टर ग्लोबल समिट में भी आये थे। उनके आने से शानदार आयोजन संपन्न हुआ था, जिसकी उन्होंने शुरुआत की थी। कहा कि इस वर्ष राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सरकार राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है। इसके साथ सीएम धामी ने यह भी कहा कि 9 नवंबर को पीएम मोदी देहरादून के एफआईआर पहुँच रहे हैं, जहां पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चल रही है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम के दौरे को लेकर उत्तराखंड की जनता में उत्साह है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

