विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांगजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी विभागों में कार्यरत दिव्यांग कार्मिकों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 9 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित व्यक्तियों को विभाग की ओर से 8-8 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि दिव्यांगजनों का जज्बा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से दिव्यांगजन विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वह समाज के लिए मिसाल है। ऐसे सम्मान समारोह न केवल उनका उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलिंग ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग व्यक्तियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज का अभिन्न अंग होने का एहसास दिलाते हैं। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी दिव्यांगजनों के उत्थान और प्रोत्साहन हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

