लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने आज मीडिया से बातचीत में विस्तृत जानकारी दी। मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थिति आयुक्त कार्यालय वीसी कक्ष में आहूत प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बारिश का दबाव कम होगा, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को उनकी पूर्व स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं विशेषकर पेयजल, सड़क और विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर जारी है।आयुक्त ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के चलते आगामी 5 सितंबर 2025 तक चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गयी है कि वे शासन और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पूर्णतः पालन करें।उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली सहित कई जनपदों में आपदा से जानमाल की क्षति हुई है। इस पर मुख्यमंत्री जी स्वयं राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। आपदा से क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पाँच लाख रुपये की एकमुश्त त्वरित सहायता उपलब्ध करायी गयी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
Wednesday, July 29

