नैनीताल ज़िले के कालाढुंगी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें कथित रूप से गौमांस भरा हुआ था, मामला बैलपड़ाव चौकी क्षेत्र का है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि बैलपड़ाव पुलिस और वन विभाग के कुछ कर्मियों ने पैसे लेकर वाहनों को चौकी से जाने दिया. इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा फैल गया, संगठनों ने आरोप लगाया कि बैलपड़ाव चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों और फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह अवैध मांस तस्करी हो रही है,उन्होंने चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. हिंदूवादी संगठन के नेता मदन जोशी ने बताया कि आज सुबह हमारे कार्यकर्ताओं ने दो पिकअप वाहन पकड़े, जिनमें मांस भरा हुआ था। पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने कथित रूप से पैसे लेकर इन गाड़ियों को छोड़ दिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास इस लेन-देन के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं और पकड़े गए एक युवक ने स्वयं स्वीकार किया है कि उसने पुलिस को पैसे दिए हैं ताकि वह गाड़ी लेकर जा सके. मदन जोशी ने कहा,हमारे कार्यकर्ताओं ने मौके पर एक युवक को पकड़ा, जबकि बाकी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए,वाहन के अंदर मांस भरा हुआ था, जिसकी तस्वीरें और सबूत हमारे पास हैं,यह मामला बेहद गंभीर है, इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलपड़ाव पुलिस और फॉरेस्ट कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए. उधर रामनगर कोतवाली के कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है,उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति या अधिकारी इस प्रकरण में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और वाहनों के स्वामित्व की भी जांच चल रही है,वहीं हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बैलपड़ाव चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस चौकी से मांस से लदे वाहन कैसे निकल गए,मामला अब जिला स्तर पर तूल पकड़ने लगा है और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह दोषियों पर जल्द कार्रवाई करे.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

