हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए अतिक्रमण के नाम पर शहर के हजारों लोगों को डर के साए पर जीने पर मजबूर करने वाले प्रशासन पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि प्रशासन झूठ बोलकर, डरा कर, धमका कर लोगों के घरों को तोड़ना चाहता है, विधायक ने काठगोदाम में ए श्रेणी की मलीन बस्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशासन ने कोर्ट में झूठा प्रत्यावेदन दिया. जबकि सबके घर प्रशासन ने जबरन तुड़वाए, और कोर्ट में कहा कि उन्होंने किसी से घर तोड़ने को नहीं कहा। ऐसा फरेब करने वाले प्रशासन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि काठगोदाम हो या सुभाष नगर या फिर आवास विकास हो या फिर भगवानपुर और छड़ेल हो सब जगह लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। और अब वक्त आ गया है जब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अब शहर की आम जनता प्रशासन को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रुड़की में मौत की कालोनी!
- Social scan ने जगाया HRDA को, अवैध बिल्डिंग हुई सील, ध्वस्तीकरण की तैयारियां!
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
- गैर जिम्मेदार मंत्री धन सिंह की वजह से लूट रहे बीआरपी/ सीआरपी कार्मिक: जनसंघर्ष मोर्चा
- स्वर्गीय जनरल बी सी खंडूड़ी जी को समर्पित काव्यांजलि!
- BKTC के अध्यक्ष हेमंत दि्वेदी पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप!
- भाजपा मुख्यालय में मीडिया संवाद, धामी ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
- सुबोध उनियाल पर यूकेडी का हमला, पूर्व सैनिक और राज्य आंदोलनकारी के अपमान का लगाया आरोप
- बॉबी पंवार का आरोप- चकराता में विधायक निधि का दुरुपयोग, फर्जी बिल और कागजी विकास कार्यों की हो जांच
- बलूनी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा पर लगाये गंभीर आरोप
Sunday, June 14

