Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
    • रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
    • D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
    • गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
    • गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
    • आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
    • HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
    • एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
    • चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के आर्मी चीफ, कई ऑपरेशन की संभाल चुके कमान
    देश

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी बने भारत के आर्मी चीफ, कई ऑपरेशन की संभाल चुके कमान

    Social ScanBy Social ScanJune 30, 2024Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेनाध्यक्ष (सीओएएस) चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ Chief of the Army Staff (COAS) के रूप में कार्यभार संभाला. जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पहले यह जिम्मेदारी जनरल मनोज पांडे ने संभाली. द्विवेदी इस पद को संभालेंगे इस बात की घोषणा 11 जून को की गई थी.

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फरवरी 2024 से जून 2024 तक सेना के उप प्रमुख के रूप में काम किया. इससे पहले IGAR (GOC) और सेक्टर कमांडर असम राइफल्स के रूप में भी उन्होंने काम किया. द्विवेदी ने राइजिंग स्टार कोर और उत्तरी सेना की भी 2022 से 2024 तक कमान संभाली है.

    संभाली बटालियन की कमान

    1 जुलाई 1964 को जन्मे द्विवेदी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा (एमपी) से पढ़ाई की और जनवरी 1981 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का हिस्सा बनें. वो डिफेंस और मेनेजमेंट अध्ययन में एमफिल हैं और रणनीतिक अध्ययन और सैन्य विज्ञान में दो मास्टर डिग्री उन्होंने हासिल की हैं.

    द्विवेदी को 15 दिसंबर 1984 को जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था. अपने सैन्य करियर के दौरान, उन्होंने कश्मीर घाटी के अलावा राजस्थान के रेगिस्तान में भी बटालियन की कमान संभाली है.

    कई पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी थिएटरों में उनका संतुलित अनुभव है. द्विवेदी ने भारत-म्यांमार सीमा प्रबंधन पर पहला सार-संग्रह तैयार किया है.सेना में अपने योगदान के लिए जनरल उपेंद्र द्विवेदी को कई पुरस्कार से नवाजा गया. उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और तीन जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड से नवाजा गया.

    कई ऑपरेशन की कमान संभाली

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी को हर तरह के मौसम में काम करने का अनुभव हैं. उन्होंने रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी से लेकर, कश्मीर की बर्फीली ठंड, नदी सहित कई अलग-अलग इलाकों में काम किया है. उन्होंने आतंकवाद विरोधी कई ऑपरेशन की कमान संभाली. वह भारतीय सेना की सबसे बड़ी सेना कमान के आधुनिकीकरण में भी शामिल थे, उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उपकरणों को शामिल करने का काम किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026
    Read More

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Read More

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026

    गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण

    October 28, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

    October 29, 2026

    रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?

    October 29, 2026

    D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!

    October 29, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?