Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»कटनी में कुए्ं में गैस रिसाव से चार युवकों की मौत, पंप सुधारने उतरे थे, पांचवां आधे रास्‍ते से लौटा तो बच गया, परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद
    मध्यप्रदेश

    कटनी में कुए्ं में गैस रिसाव से चार युवकों की मौत, पंप सुधारने उतरे थे, पांचवां आधे रास्‍ते से लौटा तो बच गया, परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मदद

    Social ScanBy Social ScanJuly 26, 2024Updated:January 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कटनी। मध्‍यप्रदेश के कटनी में एनकेजे के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति अंदर नहीं आ गया और बाहर निकलकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों व पुलिस को जानकारी दी। उमरिया से टीम बुलाई गई है। एनकेजे पुलिस सहित एसडीएम मौके पर पहुंचे और चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक जान जा चुकी थी।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के मुड़वारा विधानसभा के ग्राम जुहली में कुंए में पंप लगाने उतरे चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोकाकुल स्वजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

    अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों के बाहर निकाला गया है। जुहली-जुहला गांव के बीच नादन हार में जुहली निवासी संजय दुबे का खेत है। गुरुवार की शाम को खेत के कुएं की मोटर सुधारने के लिए संजय अपने भाई राम दुबे, बेटे निखिल दुबे और गांव के ही दो सगे भाई जग्गी कुशवाहा व पिंटू कुशवाहा को लेकर पहुंचा था। कुएं चारों एक-एक करके उतरे और अंदर जाकर बेहोश होकर गिर गए थे।

    इस बीच संजय दुबे भी कुएं में उतर रहे थे। उन्होंने नीचे चारों लोगों को गिरते देखा और उनको भी आधे रास्ते में सांस लेने में तकलीफ हुई तो वे बाहर निकल आए थे। बाहर आकर उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। एनकेजे पुलिस को भी सूचना दी गई।

    मौके पर एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे बल के साथ पहुंचे और उसके बाद सूचना पर एसडीएम प्रदीप मिश्रा व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। युवकों के जहरीली गैस के रिसाव होने से बेहोश हो गए थे।

    संजय दुबे के खेत गांव से काफी दूर हैं और बारिश होने के कारण वहां तक पहुंचने का मार्ग खराब होने से परेशानी हो रही थी। अंदर जाने वालों को परेशानी न हो, इसके बचाव के लिए भी सिलेंडर आदि लगाकर लोगों को उतारे थे। रात में प्रकाश की व्यवस्था कराते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी युवकों को निकाला गया। एसडीएम मिश्रा का ने बताया कि जब तक बाहर निकाल पाए तब तक जान जा चुकी थी। चारों लोगों को बाहर निकाला है। कुएं के अंदर मैथेन गैस के रिसाव हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने किसान द्वारा अपने खेत के कुए में सबमर्सिबल मोटर पंप लगाते समय जहरीली गैस के रिसाव से हुई दुर्घटना में चार जिंदगियों के असामयिक निधन के समाचार को हृदयविदारक बताते हुए शोक व्यक्त किया है और बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल स्वजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?