देहरादून के पछवादून क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों पर बड़ी चोट की है। विभाग की टीम ने अलर्ट मोड में रहते हुए भारी मात्रा में खराब और मिलावटी पनीर जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई तब हुई जब गुप्त सूचना के आधार पर पछवादून के सेलाकुई और विकासनगर इलाकों में छापेमारी की गई। लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसी कार्रवाइयाँ सिर्फ त्योहारी सीजन तक सीमित रहेंगी, या साल भर लोगों को जहरीले खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे? खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पछवादून क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 170 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। पहला मामला सेलाकुई निगम रोड का है, जहां एक होंडा सिटी कार में सहारनपुर के रामपुर मनिहारान से लाया जा रहा 120 किलो खराब पनीर पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई विकासनगर में हुई, जहां एक स्कूटी पर गैरकानूनी तरीके से ले जाया जा रहा 50 किलो पनीर बरामद किया गया। विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे और बाकी खेप को डंपिंग जोन में नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के बढ़ते हौसलों पर नकेल कसने की दिशा में अहम कदम है। लेकिन स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सिर्फ त्योहारों के समय ही ऐसी सख्ती दिखाई जानी चाहिए? साल भर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर खाद्य विभाग नियमित और सख्त निगरानी रखे, तो जनता को जहरीले खाने से बचाया जा सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
- एक और नियुक्ति घोटाला?
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
Thursday, July 30

