पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अभियुक्त पर फायरिंग,हायर सेंटर रेफर, मोके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि विनय त्यागी नामक अभियुक्त को कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया गया कि जाम का फायदा उठाकर हमलावरों ने यह हमला किया,जिसमें अभियुक्त को गोली लगी हैं। घटना के बाद घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आज अभियुक्त विनय त्यागी की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। उसे पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर ले जाया जा रहा था,इसी दौरान यह हमला हुआ। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। एसपी देहात ने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले की सभी पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है तथा संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

