भारत का पहला कंजर्वेशन रिजर्व, आसन वेटलैंड, इन दिनों विदेशी पक्षियों और पर्यटकों से गुलज़ार है। विकासनगर की इस खूबसूरत झील पर मेहमान पक्षियों के स्वागत के लिए क्या खास इंतजाम किए गए हैं, आइए दिखाते हैं इस विशेष रिपोर्ट में…देहरादून से महज 40 किलोमीटर दूर, विकासनगर में बनी आसन बैराज की झील अब प्रवासी पक्षियों की चहल-पहल से जीवंत हो उठी है। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इन पक्षियों की चहचहाहट ने इस झील को और भी रंगीन बना दिया है। 2005 में देश का पहला कंजर्वेशन रिजर्व घोषित हुआ यह वेटलैंड, 2020 में उत्तराखंड का पहला रामसर साइट भी बना। इस समय यहाँ एक हज़ार से ज्यादा विदेशी पक्षी पहुँच चुके हैं, और इनका आना अभी भी जारी है। साइबेरिया, यूरोप, मध्य एशिया, चीन, नेपाल, भूटान और कजाकिस्तान जैसे ठंडे इलाकों से ये पक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके यहाँ आते हैं। ये मेहमान पक्षी हर साल आसन बैराज की इस झील को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना देते हैं। वन विभाग भी इनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। पक्षियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए झील के किनारे खास मड फ्लैट्स यानी कीचड़युक्त मैदान तैयार किए गए हैं, जहां ये पक्षी आराम करते और धूप सेंकते दिखते हैं। हर साल यहाँ करीब 240 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी आते हैं, जिनमें सुरखाब, सीखपर, लाल चौंच, गुडगुडा, कुर्चिया बत्तख, सुर्खिया बगुला, बड़ा पन्न्काउआ, बयारी बत्तख, मलग बगुला और करचिया बगुला प्रमुख हैं। जैसे-जैसे इन पक्षियों का कुनबा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे देश भर से पर्यटक इन खूबसूरत मेहमानों का दीदार करने आसन वेटलैंड पहुँच रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- शंखनाद का नाद निकला फर्जी
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
Sunday, November 1

