हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौलापार हेलीपैड में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीआरपीएफ परिसर काठगोदाम पहुंचे जहां अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने प्रतिभा किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीर भूमि भी है यहां पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम स्थापित हो रहा है। ऐसे में हमारे उन सभी वीरों को नमन है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। और पूर्व अर्धसैनिक सम्मेलन में पहुंचकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले और लगातार हो रहे डेमोग्राफिक चेंज पर कहा कि घुसपैठियों को सबक सिखाया जाएगा, डेमोग्राफी चेंज नहीं होने दी जाएगी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित माहौल मिले इसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर उत्तराखंड में डेमोग्राफिक चेंज कर रहे लोगों की जांच की जा रही है। और सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी देवभूमि हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित हो इसके लिए सरकार काम कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
- केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
- अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
- मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
Wednesday, June 10

