जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना ना हो। उन्होंने सहायक परिवहन अधिकारी एवं पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दी है कि ओवर लोडिंग एवं तेज रफ्तार के कारण कोई दुर्घटना न हो इस पर कड़ी निगरानी रखें, तथा वाहनों के फिटनेस, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सड़क से जुडे़ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं एवं उन सड़कों में अभी तक मलबा पड़ा है उसे हर हाल में अगले माह के प्रथम सप्ताह तक मलबे को हटाना सुनिश्चित करें तथा जिन स्लाडिंग जोनों में मलबा पड़ा है एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का कार्य किया जा रहा है ऐसे स्थानों पर तत्काल क्षतिग्रस्त पुस्तों का कार्य भी तत्काल करने के निर्देश दिए तथा जिन स्थानों पर कार्य शुरू नहीं किया गया है उन स्थानों पर तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए ताकि सड़क पर पड़े मलबे के कारण कोई दुर्घटना न होने पाए। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2025 में जनपद में जो भी सड़क दुर्घटना घटित हुई है उन स्थानों पर दुर्घटना का स्पष्ट कारण का उल्लेख करें एवं घायल व्यक्तियों एवं मृतकों को उपलब्ध कराए गए मुआवजा की स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद के अंतर्गत जो भी दुर्घटना संभावित/ब्लैक स्पोट हैं उन्हें भी चिन्हित कर उस स्थान पर क्या सुधारीकरण कार्य किया जा सकता है इस संबंध में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी सीएचसी चिकित्सालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं उपकरण उपलब्ध रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कौंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,उप जिलाधिकारी जखोली अनिल रावत, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंद्रजीत बोस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट,अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकारपांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर राजवीर चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र बिष्ट एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Thursday, October 29

