पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में आत्महत्या करने वाले युवक जितेंद्र सिंह के परिजनों से आज जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।डीएम एवं एसएसपी ने मौके पर ग्रामीणों से भी संवाद किया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ हर समय खड़ा है। परिवार की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। अधिकारियों की इस पहल से ग्रामीणों में भी भरोसा जगा। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टेलीफोन के माध्यम से मृतक के परिजनों से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रशासनिक और शासन स्तर की इस पहल ने पीड़ित परिवार को कुछ हद तक संबल प्रदान किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव
- तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..
- शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
- मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
- मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
- पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
- भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
- हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
Thursday, June 11

