कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सेलाकुई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए विशाल कैंडल मार्च निकाला… सेलाकुई बाजार से शहीद सतेंद्र चौक तक निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की… कार्यकर्ताओं ने मामले की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार VIP को बचाने की कोशिश कर रही है… सेलाकुई की सड़कों पर कैंडलों की रोशनी में अंकिता भंडारी के लिए न्याय की आवाज बुलंद हुई… कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड्स और बैनरों के साथ मार्च निकाला और सरकार पर हमलावर रहे… प्रीतम सिंह ने कहा कि नए ऑडियो में VIP की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन सरकार इसे दबाना चाहती है… उर्मिला सनावर की जान को खतरा है, फिर भी मंत्री सबूत मांग रहे हैं, जो सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है… कांग्रेस CBI जांच की मांग पर डटी हुई है… “सरकार मामले में VIP को बचाना चाहती है… लेकिन कांग्रेस लगातार CBI जांच की मांग पर अड़ी हुई है… मामले में ऑडियो के जरिए VIP का खुलासा करने वाली उर्मिला सनावर की जान को भी खतरा है… लेकिन सरकार के मंत्री प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जनता से सबूत चाहते हैं… जो सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है…”
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देवभूमि परिवार पोर्टल लॉन्च, विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का विमोचन; CM धामी ने तय किया विकास का रोडमैप
- शंखनाद का नाद निकला फर्जी
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिखाई हरी झंडी, की कई घोषणाएं
- मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन 1064 की समीक्षा के निर्देश
- उत्तराखंड में अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, रामनगर के पूछड़ी में गरजा बुलडोजर; 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई
- आम तो आम, गुठलियों के भी दाम : हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
Tuesday, November 3

