27 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा वैधानिक तरीके से ज्ञात स्रोतों की आय से अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित किए जाने एवं भ्रष्टाचार के संबंध में शपथ पत्र लगाकर शिकायत पत्र प्रेषित किया। पूर्व में भी एक आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा मंत्री श्री गणेश जोशी के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत की थी जिसको कि शपथपत्र के अभाव में माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसी से संबंधित कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने शपथ पत्र लगाकर एवं समस्त अचल संपत्तियों की छाया प्रति एवं मंत्री गणेश जोशी द्वारा दिए गए नामांकन पत्रों में घोषित की गई चल अचल संपत्ति का ब्यौरा सहित सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक देहरादून को सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं उनके परिवारजनों ने अकूत संपत्ति अर्जित की है जिसका ब्यौरा उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए और अपनी कमाई के स्रोत भी सार्वजनिक करने चाहिए क्योंकि वह एक प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं जिनको कि शोभा नहीं देता कि इस प्रकार उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं फिर भी उन पर जांच की अनुमति सरकार ने नहीं दी जो कि संदेह उत्पन्न करता है। इसके बावजूद आज दिनांक तक भी वह अपने मंत्री पद पर कार्यरत है, जबकि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी एवं स्व0 श्री राजीव गांधी की शहादत का भी अपमान किया था जिसको की कांग्रेस के कार्यकर्ता और देश के एक-एक नागरिक कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र की प्रतिलिपि वे देश के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर इस गंभीर मुद्दे को राष्ट्रीय नेतृत्व के भी समक्ष लाएंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुजाता पॉल भी मौजूद रही और उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पटल पर उठाकर भाजपा के चाल, चरित्र का पर्दाफाश करेगी। कांग्रेस नेता मधुसूदन सुंद्रियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के भ्रष्टाचार को कांग्रेस पार्टी जन-जन तक पहुंच कर भाजपा के सदाचार के दावे की पोल खोलने का कार्य करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Friday, October 30

