Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
    • विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव
    • तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..
    • शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»मुख्यमंत्री धामी आज काशीपुर के बड़ा गुरुद्वारा ननकना साहिब पहुँचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
    उत्तराखण्ड देश राज्य समाचार

    मुख्यमंत्री धामी आज काशीपुर के बड़ा गुरुद्वारा ननकना साहिब पहुँचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

    Social ScanBy Social ScanSeptember 9, 2025Updated:January 8, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर के बड़ा गुरुद्वारा ननकना साहिब पहुँचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गुरुद्वारा पहुँचकर मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आसाम से अमृतसर तक नगर कीर्तन (पदयात्रा) में आये सभी संगत सदस्यों एवं उपस्थित महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड के समस्त नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ये मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित शहीदी नगर कीर्तन यात्रा की संगत का हिस्सा बनने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये नगर कीर्तन यात्रा असम के श्री धोबड़ी साहिब से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों से होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर पूर्ण होगी जो कि लगभग 2500किमी की है। उन्होंने कहा कि ये केवल एक नगर कीर्तन यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, एकता और गुरु साहिब के संदेश जन-जन तक पहुंचाने का पवित्र अभियान है।

    धामी ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने उस संकटपूर्ण कालखंड में अपने प्राणों की आहुति दी, जब हमारे देश की संस्कृति, धर्म और आत्मसम्मान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। उन्होंने कहा कि मात्र 14 वर्ष की अल्पायु में ही गुरु तेग बहादुर जी ने अपने पिता के साथ मुगलों के खिलाफ युद्ध में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया, उनकी वीरता से प्रभावित होकर उनके पिता ने ही उनका नाम “तेग बहादुर” अर्थात “तलवार का धनी” रखा था। उन्होंने कहा कि तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे औरंगजेब के अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि “मैं हिंदुओं का पीर हूँ किसी हिन्दू से पहले मुझे मुस्लिम धर्म कबूल करा कर दिखाए..। औरंगज़ेब ने षड्यंत्रपूर्वक गुरु तेग बहादुर जी को दिल्ली बुलवाया और उन्हें बंदी बना लिया। फिर फरमान सुनाया या तो इस्लाम स्वीकार करो, या मृत्यु का वरण करो। जिस पर गुरु तेग बहादुर जी ने कहा था-
    तिलक जंजू राखा प्रभ ताका ||
    कीनो बडो कलू महिं साका ||
    धरम हेत साका जिनि कीआ ||
    सीसु दीआ परु सिररु न दीआ ||
    उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों ने इस्लाम स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो उन पर घोर अत्याचार किए गए, उनके किसी शिष्य को खौलते हुए तेल में डाला गया, तो किसी को आरी से चीर दिया गया इतने से भी जी नहीं भरा तो किसी को जीवित ही जला डाला गया। अंततः, गुरु तेग बहादुर जी जैसे महान संत, धर्मरक्षक और मानवता के प्रहरी का शीश काट दिया गया परंतु गुरु साहब का साहस, बलिदान और संदेश अमर हो गया। उन्होंने कहा कि गुरु साहब के बलिदान ने ये बता दिया कि धर्म की रक्षा के लिए प्राण देना पुण्य है और अत्याचार के सामने सर झुकाना अधर्म है। यही कारण है कि उन्हें “हिन्द दी चादर” के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी, श्री गुरु गोविन्द सिंह जी सहित हमारे सभी गुरुओं ने राष्ट्र को प्रथम मानते हुए भारत को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। इसलिए इनके योगदान को जाने बिना देश के इतिहास को समझ पाना नामुमकिन है। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि मैं, ये कहूँ कि सिक्ख परंपरा वास्तव में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की जीवंत परंपरा है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त गुरुओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश जहां एक ओर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, वहीं उन्होंने सिख समाज की बहुत सी मांगों को पूरा करने का कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि चाहे करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण हो, लंगर से सभी प्रकार के करों को हटाना हो, वैश्विक संगत को सेवा का अवसर देते हुए श्री हरमंदिर साहिब को FCRA पंजीकरण की स्वीकृति प्रदान करनी हो, श्री गुरु गोबिंद सिंह साहब की 350वीं जन्म जयंती पर भव्य प्रकाश वर्ष मनाना हो, गुरु गोविंद सिंह साहब के साहिबजादों के बलिदान को आदर देते हुए “वीर बाल दिवस’ घोषित करना हो, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अफ़ग़ानिस्तान से सुरक्षित वापस भारत लाना हो या फिर 1984 के दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाना हो। आदरणीय मोदी जी ने सिक्ख समाज के हित में सदैव कार्य किया है।

    धामी ने कहा कि आदरणीय मोदी जी के सहयोग से हम देवभूमि उत्तराखंड में गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रोपवे के निर्माण के बाद हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, क्योंकि रोपवे से महज 45 मिनट में पवित्र यात्रा पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा 1947 के विभाजन का दर्द झेलने वाले शहीदों की स्मृति में विभाजन विभिषिका स्मृति स्थल का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं को आदर्श मानकर हमारी सरकार भी देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है, वहीं लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

    धामी ने कहा कि हमने प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। इसके साथ ही करीब 250 अवैध मदरसों को सील करने के साथ ही 500 से अधिक अवैध संरचनाओ को भी हटाया है। इतना ही नहीं, हाल ही में हमारी सरकार ने राज्य में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब राज्य में एक अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिससे राज्य के सभी अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और उनके संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे। अब विद्यालयों में गुरुबाणी गूंजेगी और हमारे गुरुओं के संदेश सुनाए जायेंगे, ताकि हमारे बच्चें धर्म के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान से भी परिपूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर मैं, आप सभी को ये भी बताना चाहता हूँ कि हम 24 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस को भव्य रूप से मनाएंगे, इसके लिए मैंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी संस्कृति, धर्म और परंपराओं पर गर्व अनुभव करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ये पावन धरा, जहां वेदों की ऋचाएँ गूँजी हैं, जहां गुरु नानक देव जी और हिंद रक्षक गुरु गोबिंद सिंह साहब के पावन चरण पड़े हैं, उस पवित्र भूमि पर हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को समृद्ध करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी श्री गुरु तेग बहादुर जी के समर्पण और बलिदान से प्रेरित होकर अपने जीवन में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने में इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

    June 11, 2026
    Read More

    विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव

    June 11, 2026
    Read More

    तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..

    June 11, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

    June 11, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

    June 11, 2026

    विकास और सफाई के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का घेराव

    June 11, 2026

    तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाला ‘ठग बाबा’ गिरफ्तार, सोना और नकदी बरामद…..

    June 11, 2026
    Most Popular

    मथुरा: जवान ने गोली मारकर किया सुसाइड, बैरक में खून से लथपथ मिली लाश

    July 23, 2024

    डायरिया की चपेट में आया नाती, जान बचाने के लिए दादी ने खेत तक रख दिया गिरवी; फिर भी नहीं बचा मासूम

    July 29, 2024

    जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में घाटी में दूसरी बार आतंकी हमला, UP के मजदूर को मारी गोली

    October 30, 2023
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?