कुवैत के मंगफ इलाके में बुधवार सुबह चार बजे कई मंजिल की इमारत में भीषण आग लग गई. इस भीषण अग्निकांड में दरभंगा का भी एक शख्स लापता है. लापता शख्स का उसके घरवालों से लंबे समय से कोई संपर्क न हो पाने के कारण सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. घरवालों के मुताबिक, कालू नाम का शख्स कुवैत की उसी बिल्डिंग में काम करता था, जिसमें भीषण आग का हादसा हो गया. इस भीषण हादसे का शिकार होने वाले कई भारतीय भी हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार […]
Browsing: उत्तराखण्ड
अक्टूबर 2022 में हुए इटली के प्रधानमंत्री चुनाव में जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ के सत्ता में आने के बाद अमेरिकी लेखक एलेन गैबॉन ने कहा था, “मेलोनी की जीत वैश्विक स्तर पर मजबूत होते मुस्लिम विरोधी गठबंधन का संकेत है.” मेलोनी प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से ही कई बार आलोचनात्मक बयानों के कारण सुर्खियों में रही हैं. मेलोनी की जीत के बाद उठाए गए उनके कदमों ने कई यूरोपीय उदारवादी पार्टियों को भी चिंतित किया है. मेलोनी कई विषयों पर काफी आक्रामक रुख अपनाती हैं. माइग्रेंट्स की बात हो या बॉर्डर की, एलजीबीटी समुदाय से लेकर […]
कुवैत के मंगाफ शहर की इमारत में बुधवार को लगी आग से 40 भारतीयों समेत 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई. 50 घायल हैं. स्थानीय अधिकारियों ने इस अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है. 50 लोगों की मौत के बाद अब अब भवन मालिकों और कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है, जो लागत को घटाने के लिए कानून का उल्लंघन करके बड़ी संख्या में असुरक्षित हालातों में विदेशी मजदूरों को रखते हैं. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का कहना है, वह तत्काल कुवैत जा रहे हैं. उन्होंने कहा, कुछ शव इतने जल गए हैं […]
कुवैत के दक्षिणी मंगफ में एक इमारत में आग लग गई. घटना में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. आग से मरने वालों में 5 भारतीय भी हैं, जो केरल के बताए जा रहे हैं. कुवैत की मीडिया के मुताबिक, आग बुधवार सुबह लगी. कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए आसपास के कई अस्पतालों में ले जाया गया है. मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं. हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है. […]
मंगलवार रात हुई इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के एक सीनियर कमांडर मारा गया था. जिसके कुछ ही…
नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो गई है. मंत्रीपरिषद के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा और फिर पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताएं हो गई हैं. विदेश मंत्री का जिम्मा फिर एक बार एस. जयशंकर संभाल रहे हैं. विदेश की बात इसलिए भी जरुरी है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी बहुमत मुमकिन है अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरुआत इटली से करें. पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए थे. 2019 में सत्ता वापसी के बाद प्रधानमंत्री ने मालदीव को चुना. अब विदेश मंत्रालय के हवाले से सामने आई जानकारी […]
इस्लामिक कैलेंडर का महीना जिल-हिज्जा 8 जून से शुरू हो चुका है. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक इस महीनों को काफी पवित्र महीना माना जाता है. इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक हज भी इस महीने में किया जाता है और ईद-अल-अजहा जिसे भारत में बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, वो भी इसी महीने की 10 तारीख को आती है. ईद-अल-अजह के लिए दुनिया भर के मुसलमान के तैयारियां कर रहे हैं. खाड़ी देश UAE ने भी बकरीद के लिए खास प्लान बनाया है. बकरीद पर मुसलमान हलाल जानवरों की कुर्बानी करते हैं. UAE में दुनिया के […]
नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के बीच तकरार ने एक नया रुख ले लिया है, अब दोनों देशों के बीच ताकत और मिसाइलों से नहीं बल्कि कचरे से भरे गुब्बारों से एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है. शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक में साउथ कोरिया के सियोल और उसके आस-पास के इलाकों में नॉर्थ कोरिया ने कचरे से भरा दर्जनों गुब्बारा भेजा है. इस महीने की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर लगातार सैकड़ों कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं. इन गुब्बारों में सिगरेट के टुकड़े, कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक जैसे अन्य कचरे […]
रूस में सेंट पीटर्सबर्ग में वोल्खोव नदी में भारत के चार मेडिकल छात्र की डूबने से मौत हो गई है. यह नदी पीटर्सबर्ग के नजदीक में बहती है. घटना के वक्त नदी में तेज बहाव था. चारों छात्र महाराष्ट्र के रहने वाले थे. घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान हर्षल अनंतराव देसाले, जीशान अशपाक पिंजरी, जिया फिरोज पिंजरी और मलिक गुलाम गौस मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है. ये सभी छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना में निशा भूपेश सोनवणे नाम की छात्रा को […]
इजरायल के गाजा पर हमले के विरोध में उतरे यमन के हूती विद्रोही लगातार आतंक का पर्याय बने हुए हैं. अब सीधे तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ को चुनौती दे दी है. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के करीब नौ कर्मचारियों को हूती विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है. ये कर्मचारी यमन के हैं. बढ़ते वित्तीय दबाव और हवाई हमलों का सामना करने के बीच हूती विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के करीब नौ कर्मचारियों समेत काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की आशंका […]
इजराइल लेबनान की सीमा पर लगातार बारूद बरसा रहा है. उसकी तोपें और बंदूकें आग उगल रही हैं और वह पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि लेबनान की सीमा पर उनकी बड़े हमले की तैयारी पूरी है. इस इलाके में इजराइली सैनिकों और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के साथ गोलीबारी जारी है. वहीं, हिज्बुल्लाह का कहना है कि उसने रामोट नफ्ताली में इजराइल के आयरन डोम को टारगेट कर ध्वस्त कर दिया है. दरअसल, इजराइल और हमास के बीच लगभग आठ महीनों से भीषण युद्ध […]
उत्त्तरकाशी के सहस्त्र ताल ट्रैक रूट पर चल रहे 22 सदस्यों दल का रेस्क्यू अभियान आज यानि गुरुवार को पूरा हो गया है. खराब मौसम में कुफरी टॉप पर फंसे 13 ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. जबकि, 9 शव बरामद किए गए हैं. कर्नाटक ट्रेकिंग एसोसिएशन का 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल उत्तरकाशी के सिल्ला गांव से 29 मई को सहस्त्रताल के लिए रवाना हुआ था. 4 जून को तेज तूफान और बारिश के चलते दल रास्ता भटक गया. ट्रैकिंग दल के एक सदस्य ने मंगलवार की शाम को यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी तक पहुंचाई, जिसके बाद जिला […]
इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान अपना नया राष्ट्रपति चुनने की तैयारी कर रहा है. ईरान में 28 जून को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं, सोमवार को 5 दिनों तक चले उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन के बाद आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के 80 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है. उम्मीदवारी दर्ज कराने वालों में उदारवादियों, सुधारवादियों से ज्यादा रूढ़िवादी और यहां तक कि अति रूढ़िवादी उम्मीदवार शामिल हैं, साथ ही कई मौलवी और चार महिलाएं भी शामिल हैं. ईरान के चुनाव में आज तक कोई महिला राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदार […]
गर्मी के मौसम में हाइड्रेटेड रहना जरूरी होता है, इसके लिए हमें बार बार पानी पीने की सलाह दी जाती है. गर्मी के दिनों में कुछ भी समस्या होने पर या तबियत बिगड़ने पर हम से यही कहा जाता है कि हम सही से पानी नहीं पीते हैं. लेकिन जैसा कि आपने कई बार सुना होगा कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसान ही पहुंचाती है ठीक उसी तरह अगर आप हद से ज्यादा पानी पी रहे हैं तो ये भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. पानी पीने के यकीनन बहुत सारे फायदे हैं लेकिन अगर आप हद […]
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल के कुछ समय में सोशल मीडिया पर भी अत्यंत लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरह ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है.इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें देशभर में बीजेपी के स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हर जगह जाकर जमकर प्रचार अभियान में हिस्सा लिया, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या अचानक बढ़ गई है. युवाओं में मुख्यमंत्री धामी का खूब क्रेज दिख रहा है. सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकॉर्ड […]
गाजा युद्ध में इजराइल पर दबाव बनाने के लिए कई बड़े बड़े मुस्लिम देश कोई कदम नहीं उठा पाए हैं. लेकिन कुछ छोटे देशों ने इजराइल की निंदा ही नहीं बल्कि उसके खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं. एशिया के छोटे से देश मालदीव ने ऐलान किया है कि वो अपनी सरहद में इजराइली नागरिकों के प्रवेश पर बैन लगाएगा. जिसके बाद इजराइल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वे मालदीव की यात्रा करने से परहेज करें. ये हिदायत दो नागरिकता रखने वाले इजराइलियों की दी गई है. विदेश मंत्रालय का कहना है, “दो देशों […]
